Add To collaction

खूबसूरत मोहब्बत ट्रेलर

(कॉपी राइट एक्ट 1957 की धारा 13 के तहत, यह कहानी, इसका चरित्र, यह दृश्य और यहां तक ​​कि सभी संवाद सुरक्षित हैं! कॉपी न करें अन्यथा आपको परिणाम भुगतने होंगे। धन्यवाद!!)

(अगर आप में से किसी भी पाठक को ये कहानी किसी भी तरह से कॉपी लगे तो कृपया मुझे बताने का कष्ट करें ताकि मैं उचित बदलाव कर अपनी कहानी को कॉपी कहलाने से बचा सकूं। क्योंकि ये हो ही सकता है कि दो लोगो की कल्पना समान हो।😊🙏)

डिअर रीडर्स ये मेरी पहली रचना है अगर आपको पसंद आएगी तो ही मैं आगे के भाग लिखूँगी वरना तो और अच्छे अच्छे लेखक है ही तो उनकी कहानियों का आनंद ले!
अगर आपको कहानी पसद आती है तो प्लीज कमेंट जरूर दे अच्छे या बुरे .... अगर आपको कुछ अच्छा ना लगे कहानी में तो वो भी जरूर बताये और ये मेरी  लिखने की पहली कोशिश है तो आशा करती हूँ आपको पसंद आये!

अभिजीत सिंह ठाकुर.......इनका नाम ही काफी है! बहुत बड़ी कंपनी के मालिक,,,,,,,मां पापा की मौत हो चुकी एक एक्सीडेंट में! लेकिन मरने से पहले उनके पापा ने उनकी लाइफ में एक बहुत बड़ी प्रोब्लम की एंट्री करवा दी.......! कैसे अभिजीत को उससे छुटकारा मिलेगा?
अभिजीत शादी शुदा इंसान है फिर भी सिंगल है......!! इसका जवाब आपको कहानी में मिल जायेगा!

नेहा यादव......एक लड़की नही बवाल है अपने आप में। भोली भाली तो बिलकुल भी नही है। सीधे के साथ सीधी और टेढ़े के साथ टेढ़ी! नेहा......एक अनाथ लड़की! लेकिन फिर भी अपने आप में कंपलीट और सस्पेंस की दुनिया। इसका अतीत अपने आप में ही भूचाल लिए हुए है।

अभिजीत सिंह ठाकुर और नेहा यादव क्या इनके बीच कोई रिश्ता है पुराना? इस सवाल का जवाब सिर्फ नेहा को पता है सिर्फ नेहा,,,,,,,अभिजीत सिंह ठाकुर भी इससे अनजान है। ये रिश्ता दुश्मनी का है या दोस्ती का वो भी आपको नेहा ही बताएगी।

क्या अभिजीत को शादी शुदा होने के बावजूद भी नेहा से प्यार हो जायेगा? अगर हां तो क्या होगा उसकी पहली पत्नी का? क्या वो उसे और नेहा को धोखा देगा? क्या सच में वो नेहा से सच्चा प्यार करेगा?

इंदु......अभिजीत सिंह ठाकुर की पत्नी! खुद एक सफल बिजनेस वुमन......फिर भी अभिजीत सिंगल क्यूं है अपने आप में...??? जानेंगे आप आगे चल कर कहानी में।

दिव्यांक भाटी......आम इंसान नही बल्कि बहुत ही खास इंसान है। कहानी का विलेन..... क्यूं है ये विलेन? क्या है इसकी नेहा से दुश्मनी? क्या करेगी नेहा दिव्यांक भाटी का? क्या सजा देगी उसे उसके गुनाहों की....?? सजा दे भी पाएगी या उससे पहले ही नेहा की हो जायेगी मौत....?? क्या हुआ होगा नेहा खाई में गिरने के बाद नेहा का? क्या वो जिंदा होगी?

आर्य चौहान.......सच्चे प्यार की परिभाषा है ये इंसान। नेहा से की खूबसूरत मोहब्बत इसने मरते दम तक निभाई। इनफैक्ट मरने से पहले भी अपने प्यार की सुरक्षा  की कसम ली अपने दोस्त से। आखिर क्यूं मरा आर्य....?? किसने मारा और क्यूं मारा?? क्या नेहा भी आर्य से प्यार करती थी?

ऋद्धि अग्रवाल.......जिसका नाम सुनते ही रोंगटे खड़े हो जाएं। लड़की नही......एक चलता फिरता तूफान है। एक हाथ में सिगरेट दूसरे में बंदूक। अक्सर ब्लैक हुडी पहने रहना। अपना सबसे बड़ा रहस्य छुपाने की जद्दोजहद में कहीं ये किसी मासूम की जान तो नही ले लेगी? क्या है वो राज? बस यही है उसकी पर्सनेलिटी!

आर्य को अपनी पाक मोहब्बत का क्या सिला मिलेगा?? या फिर आर्य खो जायेगा इस दुनिया से हमेशा के लिए....?? क्यों है आर्य अपने मां पापा से दूर? क्या आर्य का सपना होगा पूरा?? आखिर क्या होगा आर्य की जिंदगी का अंत?

6 साल बाद
क्या हुआ था इन 6 सालों में जो हर पल अभिजीत नेहा की याद में तड़पता रहा?? क्या उसने नेहा से सच्चा प्यार किया था? अगर हां तो फिर इशिता......ये कौन है? जिसे अभिजीत अपनी जान से भी ज्यादा प्यार करता है! कौन है ये इशिता जिसके बारे में अभिजीत एक शब्द भी गलत नही सुन सकता? क्या है उनका रिश्ता?? काव्या......ये किसकी बच्ची है?

ऋद्धि अग्रवाल......जिसे देखते ही अभिजीत को अपनी नेहा नजर आने लगी उसमे! क्या अभिजीत को हो जायेगा ऋद्धि अग्रवाल से प्यार और क्या वो एक्सेप्ट करेगी उसके प्यार को अपनी जुर्म की दुनिया छोड़ कर??
क्या अभिजीत ऋद्धि के लिए इशिता को छोड़ देगा या फिर देगा उसे अपनी बाहों में पनाह??

अभिजीत सिंह ठाकुर की इस उलझी हुई कहानी, अभिजीत किसको करेगा शिद्दत से प्यार और किसके साथ करेगा धोखा, ऋद्धि अग्रवाल का सच, इशिता और अभिजीत का क्या रिश्ता है, कहां से आ गई अचानक से इशिता और नेहा यादव के खतरनाक अतीत को जानने के लिए पढ़ें खूबसूरत मोहब्बत!!
कहानी में बहुत सस्पेंस है.....आपको आपके हर एक सवाल का जवाब मिलेगा लेकिन सब्र के साथ! हर सवाल का जवाब जानने के लिए बने रहे मेरे साथ!!

प्लीज सपोर्ट क्यूंकि मैं नयी राइटर हूँ।
भारती यादव..............🐬🌟

   26
8 Comments

Arman

26-Nov-2021 11:01 PM

Nice

Reply

Fiza Tanvi

20-Nov-2021 01:10 PM

Good

Reply

Sana khan

28-Aug-2021 06:15 PM

Fantastic🤘

Reply